कैद

गहरा समंदर न जाने कितनी ही अनोखी चीज़े समेटे हुए है। जिसमें से ही एक अनोखा जीव है वीनस फ्लावर बास्केट। जिसका वैज्ञानिक नाम Euplectella aspergillum भी है। यह ज़्यादातर फिलीपींस और जापान के आस पास ,तीन से पांच हज़ार फ़ीट की गहराई में पाया जाता है , यह प्राणी दरअसल एक स्पंज का टुकड़ा है क्यूंकि देखने में यह काँच जैसा दिखता है तो इसे ग्लास स्पंज भी कहते है और जब इसमें , चिरांट का जोड़ा रहने आता है तो वह हमेशा के लिए कैद हो जाता है। इसी स्पंज में ही वह दोनों अपना जीवन बिताते है हालाँकि इनके बच्चे आकार में छोटे होने के कारण एक समय पर बाहर निकाल जाते है , समंदर के अंधेरे में साथ रहने और साथ मरने के कारण ये प्यार के प्रतीक बन जाते है इसीलिए साउथ एशिया में यह शादियों में दिए जाने वाला पसंदीदा तोहफा है। जो साथ जीने और मरने की हिदायत करता है और तो और  आप चाहें तो अलीबाबा काम से इसे खरीद भी सकते है और किसी को देकर अपने साथ का वादा भी कर सकते है। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

You were my bridge